एंग्जायटी को कैसे दूर करे?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:19

एंग्जायटी डिसऑर्डर या एंग्जायटी क्या है
एंग्जाइटी क्या होता है ?
यह एक मानसिक रोग है, जिसमें रोगी को तेज़ बैचेनी के साथ नकारात्मक विचार, चिंता और डर का आभास होता है । जैसे, अचानक हाथ कांपना, पसीने आना आदि । अगर समय पर इसका सही इलाज न किया जाए तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है और मिर्गी का कारण भी बन सकता है । आगे चलकर रोगी अपना अहित भी कर सकता है ।
एंग्जाइटी डिसऑर्डर का इलाज

एंग्जाइटी डिसऑर्डर से निजात पाया जा सकता है । लेकिन इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए । अगर कोई लक्षण नज़र आए तो फौरन डॉक्टरी सलाह लें और इलाज के लिए किसी प्रॉफेश्नल डॉक्टर को दिखाएं । डिप्रैशन या एंग्जाइटी का इलाज दवा, काउंसलिंग या मिले-जुले इस्तेमाल से बेहद आसानी से किया जा सकता है ।

• साइकोथेरेपी का इस्तेमाल करें

आप साइकोथेरेपी की मदद ले सकते है । एंग्जाइटी को दूर करने में साइकोथैरेपी बहुत कारगर साबित हुई है । इस थैरेपी में मन पर नियंत्रण करना सिखाया जाता है । समय के पांबद रहें और हर काम मन लगाकर करें ।

• रोगी को अकेला न छोड़ें

अगर कोई व्यक्ति एंग्जाइटी या डिप्रैशन से जूझ रहा है तो आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आप उसे अकेला न छोड़ें । पूरी नींद लें क्योंकि आधी-अधूरी नींद भी एंग्जाइटी का कारण बन सकती है ।

• स्वस्थ आहार खाएं

भरेपूरे और ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फैट वाले आहार का सेवन करें । इसके अलावा अपना भोजन नियमित समय पर खाएं और पूरा खाएं, भोजन छोड़ें नहीं । इसके अलावा बाहर का भोजन, जैसे जंक फूड या तले हुए भोजन से परहेज़ करें ।

• भोजन करने का एक समय बनाएं

किसी भी वक्त भोजन करने की आदत है, तो फौरन इस आदत को बदलें । अनियमित समय पर भोजन करने का असर सीधा मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । एंग्जाइटी भी इन्हीं में से एक है, इसलिए किसी भी कीमत पर भोजन से समझौता न करें ।

• संगीत सुनें

संगीत स्ट्रैस को न सिर्फ कम करता है बल्कि खत्म कर देता है । संगीत से ब्‍लड़ प्रेशर, हार्ट रेट और तनाव दूर हो जाता है इसलिए जब भी आपको एंग्जाइटी या डिप्रैशन महसूस हो, अपनी पसंद का संगीत सुनें ।

• व्यायाम अवश्य करें

प्रतिदिन 30 मिनट कम से कम व्यायाम अवश्य करें । सुबह और शाम सैर करने की आदत बनाएं और अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें ।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info